सलीमा बेगम के कितने बच्चे थे?
सलीमा सुल्तान बेगम (23 फरवरी 1539 - 2 जनवरी 1613) बैरम खान की दूसरी पत्नी और और पहले मुग़ल बादशाह बाबर की पोती थीं। सलीमा और बैरम खान के अल्पकालिक विवाह से कोई संतान नहीं हुई। बैरम खान की 1561 में अफगानों के एक समूह द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनकी मृत्यु के बाद, सलीमा की शादी उनके पहले चचेरे भाई अकबर से हुई थी। हालाँकि वह अपनी दोनों शादियों में निःसंतान रही, लेकिन उसने अकबर के दूसरे बेटे मुराद मिर्ज़ा को पहले कुछ वर्षों तक पाला। इस प्रकार सलीमा बेगम निसंतान थीं अर्थान उनके एक भी बच्चा नहीं था।