भीगी बिल्ली बनना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
भीगी बिल्ली बनना मुहावरे का अर्थ -भयभीत हो जाना, डर जाना, सहम जाना, डर के मारे चुप हो जाना, लाचार होना।
भीगी बिल्ली बनना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: अपराधी तत्त्व पुलिस को देखते ही भीगी बिल्ली बन जाते हैं।
वाक्य प्रयोग: लड़के कक्षा में उपद्रव मचा रहे थे परन्तु मास्टर जी के आते ही वे सब भीगी बिल्ली बन गए।
वाक्य प्रयोग: परीक्षा कक्ष में उड़न दस्ते हो आया देखकर सभी परीक्षार्थी भीगी बिल्ली बनकर अपना काम करने लगे।
वाक्य प्रयोग: जब पिता जी ने नौकर को रंगेहाथों चोरी करते हुए पकड़ा तो वह भीगी बिल्ली बन गया।
वाक्य प्रयोग: दरोगा हप्पू सिंह का इलाके में इतना दबदबा है कि उनका नाम बताते ही बड़े-बड़े बदमाश भीगी बिल्ली बन जाते हैं।
वाक्य प्रयोग: तुम तो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे लेकिन नेता जी के आते ही भीगी बिल्ली बन गए ? अगर ऐसे ही भीगी बिल्ली बने रहोगे तो अपनी बात कभी न कह पाओगे।
वाक्य प्रयोग: दुनिया के सामने सुनील शेर बना फिरता है लेकिन ऑफिस में अपने बॉस के सामने भीगी बिल्ली बन जाता है।
यहाँ हमने भीगी बिल्ली बनना जैसे प्रचलित मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। भीगी बिल्ली बनना मुहावरे का अर्थ होता है- भयभीत हो जाना, डर जाना, सहम जाना, डर के मारे चुप हो जाना, लाचार होना। जब कोई व्यक्ति किसी से बहुत डर या सहम जाता है तो इस मुहावरे/कहावत का प्रयोग करते हैं। इस प्रकार इसका एक अर्थ हिम्मत का अभाव भी होता है।