अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Apne Paon par Kulhadi Marna Muhavara ka Arth Aur Vakya Pryog)
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना मुहावरे का अर्थ - स्वयं अपना नुकसान करना, अपना अहित करना, खुद को मुसीबत में डालना, संकट को न्योता देना, मुसीबत मोल लेना।
Apne Paon par Kulhadi Marna - Swayam apna nuksan karna, Apna ahit karna, Khud ko musibat mein dalna, Sankat ko nyota dena, Musibat mol lena.
अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: तुमने श्याम को धोखा देकर स्वयं अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली है, अब वह तुम्हारी सहायता कभी करेगा।
वाक्य प्रयोग: कॉलेज की नौकरी छोड़कर तुमने अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली है।
वाक्य प्रयोग: तुमने अपने मालिक से झगड़ा करके अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली है, वह तुम्हें नौकरी से निकाल देगा।
वाक्य प्रयोग: रमेश ने खुद ही अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मार ली। अगर उसने मास्टरजी की बातों पर ध्यान दिया होता तो ये दशा न होती।
वाक्य प्रयोग: सोहन जंगल में जाकर जानबूझकर स्वयं को संकट में डाल दिया इसे कहते हैं अपने ही पाँव पर कुल्हाड़ी मारना।
यहां हमने “अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना” जैसे प्रसिद्ध मुहावरे का अर्थ और उसका वाक्य प्रयोग समझाया है। अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना मुहावरे का अर्थ होता है- "स्वयं अपना नुकसान करना, अपना अहित करना, खुद को मुसीबत में डालना, संकट को न्योता देना, मुसीबत मोल लेना।" जब कोई व्यक्ति स्वयं अपना नुकसान कर लेता है तो तो कहा जाता है कि उसने स्वयं ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।