आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग
आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ- डराना, धमकाना, आँखें गुरेरना, क्रोध करना, गुस्सा करना, घूरना।
Aankhen Dikhana Muhavare ka Arth - Darana, Dhamkana, Aankhen gurerna, Krodh prakat karna, Gussa karna, Ghoorna.
आँखें दिखाना मुहावरे का वाक्य प्रयोग
वाक्य प्रयोग: कमरे की खिड़की तोड़ने पर भी रामू मकान मालिक को आँख दिखा रहा था।
वाक्य प्रयोग: राम से मैंने सच बातें कह दी, तो वह मुझे आँख दिखाने लगा।
वाक्य प्रयोग: कमजोर को तो सभी ऑंखें दिखा लेते हैं, अगर दम है तो मुखिया जी को ऑंखें दिखाओ।
वाक्य प्रयोग: मुझे ज्यादा ऑंखें न दिखाओं, मैं इससे डरने वाला नहीं, चुपचाप मेरे पैसे वापस करो।
वाक्य प्रयोग: पैसे मांगते समय तो बड़ी मीठी-मीठी बातें कर रहे थे, अब जब देने की बारी आयी तो मुझे आँखें दिखा रहे हो?
वाक्य प्रयोग: जब से ईरान ने अमेरिका को आंखें दिखाना शुरू किया, विश्व में युद्ध के हालात बनते नज़र आ रहे हैं।
वाक्य प्रयोग: नेपाल को चीन की शह प्राप्त है तभी वो भारत जैसे सहयोगी देश को आँखें दिखा रहा है।
वाक्य प्रयोग: ताइवान को धमकाने के बाद अब चीन यूरोपीय देशों को भी आंखें दिखा रहा है।
वाक्य प्रयोग: जिस नेपाल से भारत का रोटी-बेटी का नाता रहा है, वह मित्र देश भी अब आंखें दिखा रहा है।
वाक्य प्रयोग: जो टीमें हमारा सुनकर ही हार जाती थीं आज उनके गेंदबाज हमारे बल्लेबाजों को आंखें दिखा रहे हैं।
यहाँ हमने प्रसिद्ध मुहावरे आँखें दिखाना का अर्थ और वाक्य प्रयोग समझाया है। आँखें दिखाना मुहावरे का अर्थ होता है- डराना, धमकाना, आँखें गुरेरना, क्रोध करना, गुस्सा करना, घूरना। इस कहावत का प्रयोग तब करते हैं जब कोई व्यक्ति किसी पर आँखों को दिखाकर गुस्सा प्रकट करता है।