10 Lines on Sant Namdev in Hindi
- संत नामदेव जी का जन्म नरसी बामणी महाराष्ट्र में 26 अक्टूबर 1270 को हुआ था।
- संत नामदेवजी के पिता का नाम दामाशेट और माता का नाम गोणाई देवी था।
- संत नामदेव जी ने विसोबा खेचर को परम गुरु के रूप में अपनाया था।
- संत नामदेव जी का परिवार भगवान विट्ठल का परम भक्त था।
- संत नामदेव जी का विवाह कल्याण निवासी राजाई (राधाबाई) के साथ हुआ था।
- संत नामदेव जी वारकरी संप्रदायके एक प्रमुख संत माने जाते हैं।
- संत नामदेव जी मानते थे कि आत्मा और परमात्मा में कोई अंतर नहीं है।
- संत नामदेव जी ने मराठी, हिंदी और पंजाबी में काव्य रचना की।
- पंजाब में सिक्ख समुदाय के लोग उन्हें नामदेव बाबा के नाम से जानते थे।
- संत नामदेव जी की याद में सिक्खों द्वारा राजस्थान में मंदिर भी बनवाया गया है।
- संत नामदेव जी की मृत्यु जुलाई 1350 में 80 साल की उम्र में पंढरपुर में में हो गई।
- आज भी संत नामदेव द्वारा रचित गीत पूरे महाराष्ट्र में भक्ति भाव के साथ गाए जाते हैं।