फ्रांस की दलीय पद्धति की विशेषताएं
फ्रांस की दलीय पद्धति की निम्नलिखित प्रमुख विशेषताएं हैं
- बहुदलीय प्रणाली - फ्रांस में बहुदलीय प्रणाली को अपनाया गया है। वहाँ छोटे-बड़े अनेक राजनीतिक दल अस्तित्व में हैं।
- राजनीतिक दलों का वर्गीकरण कठिन - फ्रांस में दलों की अनेकता के कारण सत्ताधारी व विरोधी दल के रूप में इनका वर्गीकरण अत्यन्त कठिन है। फ्रांस के राजनीतिक दलों को धर्म के आधार पर भी वर्गीकृत नहीं किया जा सकता।
- राजनीतिक दलों में संगठनात्मक अनुशासन का अभाव - ब्रिटेन, अमेरिका इत्यादि देशों की भाँति फ्रांस में राजनीतिक दलों में संगठन के स्तर पर लचरता है और अनुशासन की भी काफी कमी प्रतीत होती है।
- दबाव गुटों का होना - फ्रांस में राजनीतिक दलों के अतिरिक्त काफी बड़ी संख्या में ऐसे समूह हैं जो आर्थिक, धार्मिक, श्रमिक और बौद्धिक इत्यादि हितों का प्रतिनिधित्व करते हैं और अपने हितों की पूर्ति हेतु राजनीतिक दलों से सीधे सम्बन्ध रखते हुए शासन व्यवस्था पर दबाव डालते हैं।