अमेरिका और ब्रिटेन में दबाव समूहों की भूमिका स्पष्ट कीजिए।
ब्रिटेन और अमेरिका में दबाव समूहों की भूमिका
दबाव समूह का उद्भव अमेरिका में हुआ और वहाँ पर दबाव समूह बहुत शक्तिशाली भी है। अमेरिका में दबाव समूह की संख्या हजारों में है। उनके वर्गीकरण का कोई निश्चित आधार नहीं हो सकता। अमेरिका के दबाव समूह अपनी मांगों की पूर्ति के लिए लीवीइंग के साधन को अपनाते हैं।
ब्रिटेन में दबाव समूहों का विकास 19वीं शताब्दी के सुधार आन्दोलन के फलस्वरूप हुआ ब्रिटेन में दबाव समूहों की संख्या बहुत अधिक है। ब्रिटेन के राजनीतिक प्रक्रिया में दबाव समूहों की भागीदारी है तथा ब्रिटिश कानून दबाव गुटों के निर्माण को प्रोत्साहित करता है। ब्रिटेन में दबाव समूह सरकार की शक्ति पर अंकुश भी लगाते हैं।
दबाव समूह अपने सदस्यों के आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक हितों को प्राप्त करने का प्रयत्न करते हैं।
दबाव समूह अप्रत्यक्ष रूप से सामान्य मत के रूप के सहायक होते हैं। वे कार्यपालिका की निरंकुशता पर अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं।