राजनीतिक समाजीकरण के उद्देश्य राजनीतिक समाजीकरण विकास की वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा कोई व्यक्ति राजनीतिक अभिक्रियाओं को उपार्जित करता है। राजनीतिक समाजीकरण के निम्नलिखित प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख किया जा सकता है -
राजनीतिक समाजीकरण के उद्देश्य
- राजनीतिक समाजीकरण द्वारा प्रत्येक राजव्यवस्था में नागरिकों का राजनीति व राजव्यवस्था के प्रति अभिमुखीकरण होता है।
- राजनीतिक समाजीकरण द्वारा लोगों में उन मूल्यों, प्रतिमानों और दृष्टिकोणों को प्रोत्साहित किया जाता है जिनके द्वारा व्यक्ति अच्छे नागरिकों के रूप में आने वाली पीढ़ी पर अच्छा प्रभाव डाल सकें।
- राजनीतिक समाजीकरण उद्देश्य सामान्य सीखने की प्रक्रिया में से केवल उन्हीं तत्वों को ग्रहण करना है जिनका सम्बन्ध वस्तुओ, मूल्यों एवं गतिविधियों से होता है।
- राजनीतिक समाजीकरण का उद्देश्य राजनीतिक संस्कृति का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तान्तरित करना है।