राजनीतिक सिद्धांत की आवश्यकता क्यों है, टिप्पणी कीजिए।
राजनीतिक सिद्धांत की आवश्यकता
Necessity of Political Theory: राजनीतिक सिद्धांत, राजनीतिक विश्लेषणों, अध्ययनों एवं तमाम समस्याओं के सारगर्भित समाधानों की खोज में सहायक सिद्ध होने वाले महत्वपूर्ण सिद्धांत हैं। राजनीतिक सिद्धांत विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, समस्याओं इत्यादि पर एक समग्र चिंतन हैं। अतः इनके उपयोग से तमाम राजनीतिक व सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है तो वहीं राज्य को अधिक से अधिक लोककल्याणकारी व प्रासंगिक बनाया जा सकता है। यद्यपि 20वीं सदी में राजनीतिक सिद्धांत के पतन की बात की जाने लगी थी, तथापि इसकी आवश्यकता व महत्व ने ही राजनीतिक सिद्धांत के पुनत्थान को जन्म दिया।
राजनीतिक सिद्धांत राज्य हेतु एक प्रकार के दिश-निर्देशक हैं तो वहीं ये राजनीतिक विचारकों, अध्येताओं इत्यादि को एक दृष्टिकोण का आधार प्रदान करते हैं।