आधुनिक सिद्धांत के निर्माण के संबंध में कार्ल डायस के विचारों का उल्लेख कीजिए। कार्ल डॉयस के अनुसार, सिद्धांत स्मृतियों का संग्रह करने तथा भूलों को वि
आधुनिक सिद्धांत के निर्माण के संबंध में कार्ल डायस के विचारों का उल्लेख कीजिए।
कार्ल डायस के ज्ञान पक्ष से सम्बन्धित विचार
- गहनता उत्पन्न करने में सहायक - सिद्धांत की सहायता से बाह्य जगत की वस्तुओं, घटनाओं, प्रतीकों तथा संबंधों आदि का व्यवस्थित तथा सामान्य स्वरूप भली-भांति समझा तथा पहचाना जा सकता है।
- आत्म-आलोचना का अभाव - इस आधार के भाव पर कार्य के सत्यापन तथा संयोग पर बल दिया जाता है। आत्म-आलोचना का भाव न केवल यथार्थता की प्रथम आदेश थ्योरी के रूप में अभिव्यक्त होता है, वरन वह सिद्धांत की सीमा को भी एक नया रूपं प्रदान करता है।
- सिद्धांत कोडिंग स्कीम के रूप में - कार्ल डॉयस के अनुसार, सिद्धांत स्मृतियों का संग्रह करने तथा भूलों को विस्मृतियों के गर्भ से निकालने का संगठित प्रयास करता है, जिससे यह एक कोडिंग स्कीम के अनुसार कार्य करने लगता है।
- ज्ञान का सरलीकरण - सरलीकरण की क्रिया राजनीति से सम्बन्धित अवधारणाओं पर आधारित होती है। इसके अन्तर्गत शक्ति, औचित्य, प्राकृतिक अधिकार आदि को सम्मिलित किया जाता है।
कार्ल डायस के क्रियात्मक पक्ष में विचार
- मूल्यों तथा उद्देश्यों का ज्ञान तथा अनवरत चेतना - यह अनवरत् चेतना मानव तथा समूह दोनों के लिए आवश्यक है। इसके द्वारा व्यक्तिगत इच्छाएँ, उनकी उपयोगिता सूची, उनके इच्छित परिणाम, प्राथमिकताएँ तथा वास्तविक उद्देश्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। वास्तविक रूप में, मूल्य चेतना में जिन वस्तुओं को स्थान दिया जाता है वे उस सम्पूर्ण विचार को लेकर अग्रगामी होती हैं, जिनमें इच्छित परिणामों के वर्ग सम्मिलित होते हैं।
- परिणामवादी योग्यताएँ - योग्यता या कार्य करने की पद्धति को नियन्त्रण में लाना भी आवश्यक है। इसके द्वारा व्यावहारिक राजनीति का ज्ञान होता है। तकनीकी को प्राप्त करना, सीखना तथा दूसरों तक पहुँचाना परिणामवादी योग्यताओं के अंग हैं। डॉयस के अनुसार, "इन योग्यताओं को वर्णन की अपेक्षा, अनुभव प्रशिक्षण तथा आदर्शों के मायम से सिखाया जा सकता है। इनकी कार्य सम्पादन सफलता क्रमबद्ध तर्क की समानता पर कम और दृष्टिकोण की असमानताओं पर अधिक निर्भर करती है।"
- डॉयस ने बुद्धि तत्त्व को भी महत्त्वपूर्ण माना है।
- राजनीति में अनुभव-परक का ज्ञान का होना आवश्यक है।
COMMENTS