बयालीसवें संविधान संशोधन द्वारा संविधान की मूल प्रस्तावना में किये गये सुधारों को बताइये।
उत्तर - सन् 1976 में भारतीय संविधान ने 42वें संशोधन के द्वारा कुछ महत्वपूर्ण संशोधन किये। इस संशोधन द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भी कुछ बदलाव किये गये। 42वें संविधान संशोधन के उपरान्त संशोधित प्रस्तावना निम्नवत् है -
'हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता तथा अखडता सुनिश्चित करने वाली बन्धुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ई. को (मिति मार्ग शीर्ष शक्ल सप्तमी. संवत 2006 विक्रमी) को एतदद्वारा उस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
भारतीय संविधान की प्रस्तावना में व्यक्त किये गये उक्त विचार सर्वप्रथम पं. नेहरू द्वारा संविधान सभा के प्रथम अधिवेशन में 13 दिसंबर 1949 के उद्देश्य प्रस्ताव में व्यक्त किये गये थे।