उन् उपसर्ग से बनने वाले शब्द - Un Upsarg se Shabd in Hindi
इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो उन् उपसर्ग से बनते हैं। उन् उपसर्ग से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें उन् उपसर्ग से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण सूची। Read here Un upsarg lagakar banaye gaye shabd.
उन् उपसर्ग से शब्द (Un Upsarg Se Yukt Shabd)
>उपसर्ग | उन् से शब्द | अर्थ |
---|---|---|
उन् | उन्नति | प्रगति; उत्थान; विकास |
उन् | उन्नयन | प्रमोशन |
उन् | उन्निद्र | निद्रारहित |
उन् | उन्मत्त | पागल; मतवाला; मदांध |
उन् | उन्मत्तक | वह जो नशे में चूर हो |
उन् | उन्मथन | मथना; बिलोना; हिलाना |
उन् | उन्मथित | मिलाया हुआ; मिश्रित |
उन् | उन्मद | जिसकी बुद्धि विकार हो गया |
उन् | उन्मन | अनमना; अन्यमनस्क; उद्विग्न |
उन् | उन्मर्दन | मलना; रगड़ना |
उन् | उन्माद | पागलपन; सनक |
उन् | उन्मादक | उन्माद उत्पन्न करने वाला |
उन् | उन्मादन | उन्माद उत्पन्न करना |
उन् | उन्मान | नाप-तौल; माप |
उन् | उन्मार्ग | कुमार्ग; उलटा या गलत रास्ता |
उन् | उन्मार्गी | कुमार्गी; पथभ्रष्ट |
उन् | उन्मार्जन | रगड़कर साफ़ करना |
उन् | उन्मुक्त | मुक्त; स्वतंत्र; खुला |
उन् | उन्मुक्तता | खुलापन; स्वतंत्रता; आज़ादी |
उन् | उन्मुक्ति | छुटकारा; बंधनहीनता |
उन् | उन्मुख | ऊपर की ओर मुख या दृष्टिवाला |
उन् | उन्मुखर | बहुत बोलने वाला |
उन् | उन्मुग्ध | किसी पर मुग्ध या मोहित |
उन् | उन्मुद्र | जिसमें मुहर न लगी हो |
उन् | उन्मूल | जड़ से उखाड़ा हुआ |
उन् | उन्मूलन | जड़ से उखाड़ना; समूल नष्ट करना |
उन् | उन्मेष | फूल का खिलना |
उन् | उन्मोचन | मुक्त करना; ढीला करना; खोलन |