गैर उपसर्ग से बनने वाले शब्द - Gair Upsarg se Shabd in Hindi
इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो गैर उपसर्ग से बनते हैं। गैर उपसर्ग से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें गैर उपसर्ग से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण सूची। Read here Gair upsarg lagakar banaye gaye shabd.
गैर उपसर्ग से बनने वाले शब्द (Gair Upsarg Se Yukt Shabd)
उपसर्ग | गैर से शब्द | अर्थ |
---|---|---|
गैर | गैरआबाद | जो न बसा हुआ हो, उजाड़ |
गैर | गैरइनसाफी | अन्याय |
गैर | गैरइलाका | दूसरे का इलाका |
गैर | गैरजिम्मेदार | लापरवाह |
गैर | गैरजिम्मेदारी | लापरवाही |
गैर | गैरजिम्मेदाराना | लापरवाहीपूर्ण |
गैर | गैरमुकम्मल | जो पूर्ण न हो |
गैर | गैरमुनासिब | अनुचित |
गैर | गैरमुमकिन | जो संभव न हो |
गैर | गैरमुल्क | पराया मुल्क |
गैर | गैरमजहब | पराया धर्म |
गैर | गैरमामूली | असाधारण |
गैर | गैरमर्द | अजनबी पुरुष |
गैर | गैरमिसिल | अयोग्य |
गैर | गैरकानूनी | क़ानून के विरुद्ध |
गैर | गैरहाज़िर | अनुपस्थित |
गैर | गैरज़रूरी | नगण्य, जो जरूरी न हो |
गैर | गैरज़मानती | जिसकी जमानत न हो |
गैर | गैरसरकारी | निजी |
गैर | गैरवाजिब | अतर्कसंगत |
गैर | गैरमतलब | बिन मतलब |
गैर | गैरमौजूदगी | अनुपस्थिति |
गैर | गैरमजरुआ | बिना जोती बोई गई जमीन । |
गैर | गैरमनकूला | स्थिर, अचल |