बाज़ प्रत्यय से बनने वाले शब्द - Baaz Pratyay se Shabd in Hindi
इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो बाज प्रत्यय से बनते हैं। बाज प्रत्यय से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें बाज़ प्रत्यय से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण सूची। Read here Baaz /Baaj Pratyay lagakar banaye gaye shabd.
बाज प्रत्यय से शब्द (Baaz Pratyay Se Yukt Shabd)
प्रत्यय | बाज से शब्द | अर्थ |
---|---|---|
बाज़ | कलाबाज़ | कला का प्रदर्शन करने वाला |
बाज़ | नशेबाज | नशा करने वाला |
बाज़ | दगाबाज | विश्वासघाती |
बाज़ | चालबाज | कपट-भरी चालें चलनेवाला |
बाज़ | धोखेबाज | धोखा देने वाला |
बाज़ | यारबाज़ | दोस्ती करनेवाला |
बाज़ | पतंगबाज | पलंग उड़ाने वाला |
बाज़ | खेलबाज | खेल दिखाने वाला |
बाज़ | करतबबाज़ | करतब दिखाने वाला |
बाज़ | मुक्केबाज | मुक्कों का प्रहार करके लड़ता हो |
बाज़ | बल्लेबाज | क्रिकेट में बल्ला चलाने वाला |
बाज़ | कबूतरबाज | कबूतर पालने का शौकीन |
बाज़ | दिल्लगीबाज | हँसी या दिल्लगी करनेवाला |
बाज़ | अंटीबाज | धूर्त,चालाक |
बाज़ | लावनीबाज | लावनी गाने या रचनेवाला |
बाज़ | शेखीबाज | डींग मारनेवाला |
बाज़ | कुश्तीबाज | कुश्ती लड़नेवाला |
बाज़ | कजलीबाज | कजली गाने या रचनेवाला |
बाज़ | अंगरेजीबाज | कुछ कुछ अँगरेजी जाननेवाला |
बाज़ | बाँड़ीबाज | लकड़ी से लड़नेवाला |
बाज़ | लाठीबाज | लाठी से लड़नेवाला |
बाज़ | बतोलेबाज | गप्पी या गपोड़ा |