इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो अधि उपसर्ग से बनते हैं। अधि उपसर्ग से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें अधि उपसर्ग से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण
अधि उपसर्ग से बनने वाले शब्द - Adhi Upsarg se Shabd in Hindi
इस लेख में पढ़िए उन शब्दों की सूची जो अधि उपसर्ग से बनते हैं। अधि उपसर्ग से कई शब्द बनाए जा सकते हैं। नीचे देखें अधि उपसर्ग से युक्त शब्दों की सम्पूर्ण सूची। Read here Adhi upsarg lagakar banaye gaye shabd.
अधि उपसर्ग से शब्द (Adhi Upsarg Se Yukt Shabd)
| उपसर्ग | अधि से शब्द | अर्थ |
|---|---|---|
| अधि | अधिकर | साधारण से अतिरिक्त टैक्स |
| अधि | अधिकरण | आधार; आश्रय |
| अधि | अधिकार | शक्ति; हक; इख़्तियार; स्वत्व |
| अधि | अधिकृत | जिसपर किसी का अधिकार हो |
| अधि | अधिक्रय | बहुत अधिक मात्रा में ख़रीदना |
| अधि | अधिक्रांत | अधिकार में ली गयी |
| अधि | अधिक्षेत्र | अधिकार-क्षेत्र |
| अधि | अधिगत | पाया हुआ; प्राप्त |
| अधि | अधिगम | उन्नति करना; ऊपर पहुँचना |
| अधि | अधिगमन | व्याख्या या व्याकृति |
| अधि | अधिगृहीत | जिसका अधिग्रहण किया गया हो |
| अधि | अधिग्रहण | अधिकार में ले लेना; कब्ज़ा। |
| अधि | अधिग्राहक | अधिग्रहण करने वाला |
| अधि | अधिदेय | वेतन के अलावा मिलने वाला भत्ता |
| अधि | अधिदेवता | इष्टदेवता, कुलदेवता |
| अधि | अधिनायक | सरदार; मुखिया |
| अधि | अधिनियम | नियम या कानून |
| अधि | अधिनिर्णय | आधिकारिक निर्णय |
| अधि | अधिपति | जिसका आधिपत्य हो; स्वामी |
| अधि | अधिपत्र | लिखित आज्ञा पत्र |
| अधि | अधिभार | अधिकर; अधिशुल्क |
| अधि | अधिभूत | ब्रह्म तथा माया |
| अधि | अधिमत | अधिकतर लोगों का फ़ैसला |
| अधि | अधिमान | वरीयता |
| अधि | अधिमान्य | जो अधिमान के योग्य हो |
| अधि | अधिमास | अधिकमास |
| अधि | अधिमुद्रण | अधिक छापना |
| अधि | अधिमूल्य | किसी वस्तु का अधिक मूल्य |
| अधि | अधियार | ज़ायदाद या संपत्ति का आधा हिस्सा |
| अधि | अधियुक्त | मज़दूरी पर काम करने वाला |
| अधि | अधियुक्ति | आजीविका के लिए काम करने का भाव |
| अधि | अधियोक्ता | मालिक; नियोजक |
| अधि | अधियोजक | नियोजक; मालिक; अधियोक्ता |
| अधि | अधिरथ | रथ हाँकने वाला; सारथी |
| अधि | अधिराज | सम्राट, महाराज |
| अधि | अधिरूढ़ | किसी पर चढ़ा हुआ |
| अधि | अधिरोप | किसी पर अपराध का आरोप |
| अधि | अधिरोपण | कर, जुर्माना आदि लगना |
| अधि | अधिरोपित | जिसपर अपराध लगाया गया हो |
| अधि | अधिरोह | ऊपर चढ़ना; आरोहण; चढ़ाव |
| अधि | अधिरोहण | ऊपर चढ़ने की क्रिया |
| अधि | अधिलाभ | अधिक लाभ; बोनस |
| अधि | अधिवक्ता | कानूनविद्; ऐडवोकेट |
| अधि | अधिवर्ग | उच्चवर्ग; ऊँचा-वर्ग |
| अधि | अधिवर्ष | अधिमास वाला वर्ष |
| अधि | अधिवास | वास स्थान; बस्ती |
| अधि | अधिवासन | प्राण प्रतिष्ठा करना |
| अधि | अधिवासित | जिसका अधिवासन किया गया हो |
| अधि | अधिवासी | निवासी; रहने वाला |
| अधि | अधिवेशन | सम्मेलन; बैठक |
| अधि | अधिशासी | प्रधान अधिकारी या एक्ज़ीक्यूटिव |
| अधि | अधिशुल्क | अतिरिक्त शुल्क या मूल्य |
| अधि | अधिशोषण | रसायन विज्ञान के एक प्रक्रिया |
| अधि | अधिसंख्य | संख्या में अधिक; ज़्यादातर। |
| अधि | अधिसंख्यक | बहुसंख्यक |
| अधि | अधिसूचना | अधिकृत सूचना |
| अधि | अधिस्वर | बहुत ऊँचा स्वर उत्पन्न करने की क्रिया |
| अधि | अधिहरण | अधिकारपूर्वक हरण करना |
COMMENTS