10 Lines about Thomas Alva Edison in Hindi
In this article we are providing A few or 10 Lines on Thomas Alva Edison in Hindi for class 1, 2, 3, 4, 5. इस लेख में पढ़ें हिंदी में थॉमस अल्वा एडिसन पर दस वाक्य।
10 Lines about Thomas Alva Edison in Hindi
- थॉमस अल्वा एडिसन को विश्व का महान आविष्कारक माना जाता है।
- उनके आविष्कारों ने लोगों का जीवन सुगम बना दिया था।
- एडिसन का जन्म अमेरिका के ओहायो राज्य में 11 फ़रवरी 1847 को हुआ।
- उनके माता-पिता का नाम क्रमशः समुअल एडिसन तथा नैन्सी एडिसन था।
- वे अपने माता-पिता की सातवीं और आखिरी संतान थे।
- एडिसन ने दो बार शादी की और छह बच्चों के पिता बने।
- उनकी दोनों पत्नियों के नाम क्रमशः मैरी स्टिलवेल और मीना मिलर था।
- एडिसन ने अपने करियर की शुरुआत एक टेलीग्राफ ऑपरेटर के रूप की।
- उनका पहला आविष्कार इलेक्ट्रिक वोट रिकॉर्डर मशीन थी।
- एडिसन के सर्वाधिक प्रसिद्ध आविष्कारों में से एक ग्रामोफोन था
- इलेक्ट्रिक बल्ब की वजह से इन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली।
- एक हजार से ज्यादा आविष्कार तो उनके नाम से पेटेंट है।
- अपने जीवन काल में उन्होंने करीब 14 कंपनियां स्थापित की थीं।
- 1927 ई. में एडिसन नैशनल ऐकैडमी ऑव साइंसेज़ के सदस्य निर्वाचित हुए।
- 1931 में अपनी मृत्यु तक वह सक्रिय रूप में संलग्न रहे।
- 18 अक्टूबर, 1931 को वेस्ट ऑरेंज, न्यू जर्सी में उनका निधन हुआ।
0 comments: