Few / Some lines on Shaheed Udham Singh in Hindi
- सरदार उधम सिंह भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान सेनानी थे।
- उधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के संगरूर जिले में हुआ।
- सरदार उधम सिंह के बचपन का नाम शेर सिंह था।
- बचपन में ही उनके माता पिता की मृत्यु हो गयी।
- उधम सिंह का पालन-पोषण एक अनाथालय में हुआ।
- उनका एक बड़ा भाई था जिसका नाम था मुक्ता सिंह।
- अनाथालय में क्रमश: उधम सिंह और साधु सिंह के रूप में नए नाम मिले।
- 1917 में उनके बड़े भाई मुक्ता सिंह का भी देहांत हो गया।
- उधमसिंह देश में सर्वधर्म समभाव के प्रतीक थे।
- उन्होंने अपना नाम बदलकर राम मोहम्मद सिंह आजाद रख लिया।
- 13 अप्रैल 1919 को उनके सामने जलियांवाला बाग नरसंहार हुआ था।
- इस घटना से तिलमिलाए उधमसिंह ने माइकल ओ डायर को मारने की प्रतिज्ञा ले ली।
- 13 मार्च 1940 को उधम सिंह ने माइकल ओ डायर पर गोलियां दाग दीं।
- 4 जून 1940 को उधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया।
- 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।
0 comments: