5 To 10 Lines on Mountain in Hindi
- पर्वत को पहाड़, गिरि, शैल, धरणीधर, धराधर, भूधर और महिधर भी कहा जाता है।
- पर्वत या पहाड़ पृथ्वी पर प्राकृतिक रूप से ऊंचा उठा हुआ हिस्सा होता है।
- किसी पर्वत या पहाड़ी की चोटी या सर्वोच्च भाग पर्वत शिखर कहलाता है ।
- जिनका धार्मिक, आध्यात्मिक और पर्यावरण से संबंधित महत्व है।
- हममें से अनेक लोग पहाड़ों पर छुट्टियां बिताना पसंद करते हैं।
- पहाड़ पर हरियाली बादलों को बरसने का न्योता होती है।
- पहाड़ हवाएं शुद्ध करता है तो भूमि का जलस्तर भी बढ़ता है।
- भगवान शंकर जी कैलाश पर्वत नामक पहाड़ पर निवास करते हैं।
- पर्वतों पर मौसम बहुत तेजी से कभी-कभी नाटकीय रूप से बदलता रहता है।
- ऊंचाई बढ़ने के साथ-साथ पर्वतों में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है।
- पहाड़ कई चमत्कृत करने वाली जड़ी बूटियों और औषधियों का खजाना है।
- पर्वत श्रृंखलाओं को काट देने के कारण भारत में अब मौसम परिवर्तन होने लगा है।
- पर्वतारोहण का शौक रखने वाले व्यक्ति बहुत साहसी प्रवृति के होते हैं।
- हिमालय, एटलस, रॉकी, एंडीज़ और आल्प्स विश्व की प्रसिद्ध पर्वत श्रृंखलाएं हैं।
0 comments: