10 Lines / Sentences on Swami Dayanand Saraswati in Hindi
- महर्षि स्वामी दयानन्द सरस्वती एक संन्यासी तथा एक महान चिंतक थे।
- मूल नक्षत्र में जन्म होने के कारण उनका नाम मूलशंकर रखा गया था।
- दयानंद सरस्वती का जन्म 12 फरवरी 1824 में मोरबी में हुआ था।
- उनके पिता का नाम करशनजी लालजी तिवारी और माँ का नाम यशोदाबाई था।
- उनके पिता एक कर-कलेक्टर होने के साथ एक प्रभावशाली व्यक्ति थे।
- स्वामी दयानंद सरस्वती ने वेदों के प्रकांड विद्वान स्वामी विरजानंद जी से शिक्षा ग्रहण की।
- उन्होंने वेदों को सर्वोच्च माना और 'वेदों की ओर लौटो' का नारा दिया।
- महर्षि दयानन्द ने सन् 1875 में गिरगांव मुम्बई में आर्यसमाज की स्थापना की।
- स्वामी दयानंद सरस्वती ने अपने विचारों के प्रचार के लिए हिन्दी भाषा को अपनाया।
- अपने ग्रंथ सत्यार्थ प्रकाश में स्वामीजी ने सभी मतों में व्याप्त बुराइयों का खण्डन किया है।
- स्वामी जी ने पाखंड और मुर्ति-पूजा के खिलाफ आवाज उठाई।
- स्वामी जी की मृत्यु ३० अक्टूबर 1883 को दीपावली के दिन सन्ध्या के समय हुई थी।
0 comments: