10 Lines / Sentences on Jesus christ in Hindi
- ईसा मसीह ईसाई धर्म के प्रवर्तक हैं, उन्हें यीशु भी कहा जाता है।
- उनका जन्म बेथलेहेम के एक यहूदी परिवार में हुआ था।
- उनकी माता का नाम मरियम और पिता का नाम युसूफ था।
- ईसाई लोग उन्हें परमपिता परमेश्वर का पुत्र मानते हैं।
- बाइबिल के अतिरिक्त क़ुरान में भी उनका ज़िक्र है।
- उन्हें इस्लाम के पैग़म्बरों में से एक माना जाता है।
- 30 साल की उम्र तक ईसा मसीह बढ़ई का काम करते रहे।
- ईसा मसीह सत्य, अहिंसा और मानवता के आदर्श प्रतीक थे।
- वे सदैव सबके कल्याण के लिए उपदेश देते रहते थे।
- यहूदियों के कट्टरपन्थी धर्मगुरुओं ने ईसा मसीह का भारी विरोध किया।
- रोमन गवर्नर पिलातुस ने ईसा को सलीब पर मौत की दर्दनाक सज़ा सुनाई।
- मृत्यु के तीन दिन बाद ईसा वापिस जी उठे और 40 दिन बाद स्वर्ग चले गए।
- उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि वे ही ईश्वर के पुत्र हैं, और मुक्ति का मार्ग हैं।
- केवल ईसाई लोग ही नहीं अपितु सभी धर्म के लोग उन्हें नमन करते हैं।
Related Articles :
10 Lines on Santa Claus in Hindi
0 comments: