चूहे पर निबंध। Rat Essay in Hindi
चूहा एक स्तनधारी जीव है। इसके एक नुकीला थूथन, दो छोटे-छोटे गोल कान, तथा एक लंबी पूंछ होती है। चूहों की बड़ी-बड़ी मूछें भी होती हैं। इन्हें घरों में या रेलवे स्टेशन पर आसानी से देखा जा सकता है। चूहा गणेश जी का वाहन भी होता है। एक सामान्य चूहे का जीवनकाल 2 वर्ष का होता है। चूहे कई रंगों के होते हैं जैसे भूरा, काला, ग्रे और सफेद चूहे आदि। सफेद चूहे बड़े ही प्यारे और मजेदार जीव होते हैं इसी कारण लोग इन्हें पालना पसंद करते हैं मिकी माउस भी एक चूहा ही है। चूहे बिल्ली का प्रमुख आहार हैं।
चूहों की खूबियां : यद्यपि चूहे को ठीक से दिखाई नहीं देता परंतु इनके सुनने और सूंघने की क्षमता कमाल की होती है। इसी कारण सेना में चूहों का प्रयोग बारूदी सुरंगों का पता लगाने में किया जाता है। यह बहुत ही बुद्धिमान प्राणी होता है। चूहों की याददाश्त कमाल की होती है। चूहों के दांत आजीवन बढ़ते रहते हैं। इसी कारण इन्हें कुतरने की आदत होती है इन्हें जो भी मिल जाता है वह उसे कुतर देते हैं।
चूहे का भोजन : चूहे फल, बीज और अनाज खाना पसंद करते हैं। वास्तव में चूहे सर्वाहारी प्राणी होते हैं। जिसका अर्थ है कि वह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही प्रकार के भोजन खा लेते हैं। आमतौर पर घरों में जो चूहे पाए जाते हैं, उन्हें जो कुछ भी मिल जाता है वह खा लेते हैं। परंतु यदि भोजन दुर्लभ है तो चूहे एक दूसरे को भी खा लेते हैं।
चूहों का निवास स्थान : चूहे संपूर्ण विश्व में पाए जाते हैं यह जगह के अनुसार खुद को बहुत आसानी से ढाल लेते हैं इसलिए यह हर जगह पाए जाते हैं। चूहे बिल बनाकर रहते हैं। यह लंबी सुरंग खोदते हैं जिसमें एक से अधिक द्वार होते हैं। जिसका प्रयोग यह है शिकारियों से अपनी रक्षा के लिए करते हैं। चूहे समूह में रहना पसंद करते हैं जब वह अकेले हो जाते हैं तो वह उदास हो जाते हैं।
चूहे का महत्व : चूहा और इंसानों में काफी समानता होती है इसी कारण मानव रोगों का अध्ययन करने के लिए चूहे बेहद उपयोगी होते हैं जीव विज्ञान और मनोविज्ञान के क्षेत्र में चूहों को एक प्रायोगिक जीव माना जाता है।
0 comments: