नारियल पर वाक्य। Few lines on Coconut Tree in Hindi
- नारियल को अंग्रेजी में कोकोनट कहा जाता है।
- नारियल का वृक्ष पाम की प्रजाति का विशाल पेड़ है।
- नारियल का वैज्ञानिक नाम कोकस न्यूशिफेरा होता है।
- इसका तना लम्बा तथा शाखा रहित होता है।
- यह पेड़ लगभग 100 वर्षों तक जीवित रहते हैं।
- नारियल के फल से हमें गिरी प्राप्त होती है।
- नारियल की गिरी से हमें नारियल का तेल तथा दूध प्राप्त होता है।
- नारियल को कल्पवृक्ष व श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है।
- नारियल का पेड़ समुद्र तटीय इलाकों में पाया जाता है।
- भारतीय धर्म और संस्कृति में नारियल का बहुत महत्व है।
- हिंदू धर्म के अनुसार नारियल की रचना ऋषि विश्वामित्र ने की थी।
- नारियल को जीवनदायी वृक्ष माना जाता है।
- नारियल का फल प्रोटीन तथा कैल्शियम का अच्छा स्रोत है।
- नारियल पानी भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
- नारियल के पेड़ का प्रत्येक भाग उपयोगी होता है।
- नारियल के रेशे का प्रयोग चटाई बनाने में किया जाता है।
- इंडोनेशिया विश्व में नारियल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
- नारियल उत्पादन में भारत का विश्व में तीसरा स्थान है।
- भारत में तमिलनाडु केरल और कर्नाटक आदि राज्यों में नारियल पाया जाता है।
- कई लोगों के लिए, नारियल का पेड़ आजीविका का एक स्रोत है।
Thanks for this
ReplyDelete