याक पर निबंध। Essay on Yak in Hindi
याक एक विशालकाय जानवर है। याक को पहाड़ी गाय के नाम से भी जाना जाता है। याक के दो बड़े सींग होते हैं जिसकी सहायता से यह शिकारियों से अपनी रक्षा करता है। याक का शरीर मोटे ऊनी फर से ढका होता है। याक भूरे, काले, सफेद या चितकबरे रंग के हो सकते हैं। सर्दियों के दौरान याक का फर उसे ठंड से बचाता है।याक झुंड में रहना पसंद करते हैं। इनके झुंड में 10 से 100 याक तक हो सकते हैं।
एक याक का औसत जीवनकाल लगभग 20 साल लंबा होता है। यह नेपाल भूटान भारत और तिब्बत आदि देशों में पाया जाता है। याक की आबादी का अधिकांश हिस्सा हिमालय के तिब्बत के पठारों में पाया जाता है। याक की दो प्रजातियां होती हैं-पालतू याक और जंगली याक। यह दोनों आकार और रूप में एक दूसरे से भिन्न होते हैं। जंगली याक पालतू याक से आकार में बड़े होते हैं। जंगली याक मध्य एशिया के अल्पाइन, घास के मैदानों में पाए जाते हैं।
गाय की अन्य प्रजातियों की तरह की याक भी एक शाकाहारी पशु है। यह घास, जड़ी-बूटी, फूल और फल इत्यादि खाना पसंद करते हैं। याक अपना अधिकांश समय जुगाली करने में बिताते हैं। सर्दियों के मौसम में याक अपने सींगों की सहायता से बर्फ तोड़ता है ताकि उसके नीचे दबे पौधों को खा सकें।
याक से हमें दूध, ऊन, मांस और गोबर प्राप्त होता हैं। याक के गोबर का प्रयोग ईंधन के रूप में किया जाता हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में याक परिवहन का प्रमुख साधन होता हैं। इन्ही खूबियों की वजह से पहाड़ी लोग याक पालना पसंद करते हैं। याक के मुख्य शिकारी तिब्बती भेड़िये हैं। दुर्भाग्य से, निवास स्थान के नुकसान और अत्यधिक शिकार के कारण जंगली याक की संख्या में कमी आई है।
0 comments: