10 lines on Atal Bihari Vajpayee in Hindi
- अटल जी का जन्म 18 दिसंबर 1925 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में हुआ था।
- उनकी माता का नाम कृष्णा देवी तथा पिता का नाम कृष्ण बिहारी वाजपेयी था।
- वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ हिन्दी कवि, पत्रकार व एक प्रखर वक्ता भी थे।
- उनकी याद में 25 दिसंबर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- मात्र 16 वर्ष की आयु में वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एक सक्रिय सदस्य बन गए।
- चाचा नेहरु के बाद वे ऐसे दुसरे नेता थे जो तीन बार भारत के प्रधानमन्त्री बने।
- वे क्रमशः 13 दिन, 13 महीने तथा 1999 से 2004 में पूर्णकालिक प्रधानमंत्री बने।
- एक प्रधानमंत्री के रूप में उनकी छवि एक इमानदार व जनप्रिय नेता की रही।
- अटल जी ने आजीवन राष्ट्रसेवा के लिए गृहस्थ जीवन का विचार तक त्याग दिया।
- अटल जी को भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि सम्मानों से सुशोभित किया गया।
- पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह जी उन्हें राजनीति का भीष्म पितामह मानते थे।
- सन 2005 में इस भीष्म पितामह ने राजनीति से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया।
- 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में अटल जी की मृत्यु हुई।
- उनका जीवन दर्शन सभी भारतवासियों को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
0 comments: