10 lines on Chandrashekhar Azad in Hindi
- चंद्रशेखर आज़ाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रन्तिकारी थे।
- इनका जन्म 23 जुलाई 1906 में मध्यप्रदेश के भाबरा नामक गाँव में हुआ था।
- आपके पिता पंडित सीताराम तिवारी तथा माता का नाम जगरानी देवी था।
- मूलरूप से आजाद का परिवार उन्नाव जिले की बदरका का रहने वाला था।
- 15 वर्ष की आयु में आपने गांधी जी के असहयोग आंदोलन में हिस्सा लिया।
- रामप्रसाद बिस्मिल, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव इनके प्रमुख सहयोगी थे।
- 9 अगस्त 1925 को हुई काकोरी लूट में आजाद ने अहम् भूमिका निभाई।
- उन्होंने सन 1928 में लाला लाजपत राय के कातिल सॉन्डर्स की हत्या की थी।
- आज़ाद ने कसम खाई थी कि वह ब्रिटिश सरकार के हांथों कभी भी गिरफ्तार नहीं होंगे
- 27 फ़रवरी 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश सेना ने इन्हें घेर लिया।
- ब्रिटिश सेना का बहादुरी से सामना करते हुए आखिरी गोली उन्होंने स्वयं को मार ली।
- भारत देश के इस महान सपूत का नाम इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित रहेगा।
0 comments: