10 lines on Elephant in hindi
हाथी जमीन पर रहने वाला एक विशाल स्तनपायी जानवर है।
इसके एक सूंड तथा आगे की ओर निकले दो विशाल दांत होते हैं।
इनकी खाल स्लेटी रंग की होती है जोकि बहुत मोटी होती है।
यह एक शाकाहारी जानवर है जो पेड़ों की पत्तियाँ और फल खाते हैं।
हाथी को खाने में गुड़ और गन्ना सबसे अधिक पसंद होता है।
हाथी पेड़ों से पत्तियाँ व शाखाएं तोड़ने के लिए सूँड का प्रयोग करते हैं।
हाथी घुमक्कड़ होते हैं, यह एक जगह ज्यादा दिन तक नहीं टिकते।
अपने विशालकाय शरीर के बावजूद हाथी कुशल तैराक होते हैं।
यह खुली और घास वाली जगहों पर घूमना पसंद करते हैं।
यह अफ्रीका, भारत, थाईलैंड, श्रीलंका आदि देशों में पाए जाते हैं।
भारत में हाथियों को भगवन गणेश का प्रतीक माना जाता है।
प्राचीनकाल से ही वजन उठाने व युद्ध में इनका प्रयोग किया जाता रहा है।
अतः हाथी बहुत उपयोगी जानवर है, हमें इनका संरक्षण करना चाहिए।
0 comments: