10 lines on Taj Mahal in hindi
- ताजमहल विश्व के सात महान आश्चर्यों में से एक है।
- ताजमहल को मुगल बादशाह शाहजहाँ ने बनवाया था।
- यह स्मारक आगरा शहर में यमुना नदी के किनारे स्थित है।
- इसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज की याद में बनवाया था।
- यह खूबसूरत मकबरा सफ़ेद संगमरमर पत्थरों से बना है।
- इसके चारों कोनों में चार मीनारें तथा बीच में एक गुम्बद है।
- इनमें से प्रत्येक मीनार की उंचाई चालीस मीटर है।
- इसके प्रवेश द्वार पर कुरान की आयतें उकेरी गयीं हैं।
- इसकी रूपरेखा उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा बनायी गई थी।
- ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में भी स्थान प्राप्त है।
- ताजमहल को 20 हजार मजदूरों द्वारा 22 वर्षों में बनाया गया।
- यह भारत के गौरवमयी इतिहास का प्रत्यक्ष उदाहरण है।
- चन्द्रमा की दूधिया रौशनी में ताजमहल अत्यंत सुन्दर दिखता है।
- इसे देखने दुनियाभर के हजारों पर्यटक प्रतिवर्ष भारत आते हैं।
Good
ReplyDeleteOh
Delete