कंप्यूटर का महत्व पर निबंध : कंप्यूटर के प्रयोग से गणना में भूल-चूक की संभावना नहीं रही। कंप्यूटर शीघ्र और सहीःसही गणना कर सकने में सक्षम होते हैं। गणना की प्रक्रिया कुछ ऐसी है कि सीधी-सरल गणना में भी कभी-कभी भूल हो जाती है। संख्याएँ जैसे-जैसे वृहदाकार र जटुल होती जाती हैं वैसे ही वैसे गणना करना भी कठिन और फिर कठिन से कठिनतर होता जाता है।
कंप्यूटर का महत्व पर निबंध। Essay on Computer ka Mahatva
गणना की प्रक्रिया कुछ ऐसी है कि सीधी-सरल गणना में भी कभी-कभी
भूल हो जाती है। संख्याएँ जैसे-जैसे वृहदाकार र जटुल होती जाती हैं वैसे ही वैसे
गणना करना भी कठिन और फिर कठिन से कठिनतर होता जाता है। उसी समस्या से पार पाने के
लिए वैज्ञानिकों ने पहले-पहल कंप्यूटरों का विकास किया।
कंप्यूटर के प्रयोग से गणना में भूल-चूक की संभावना नहीं रही।
कंप्यूटर शीघ्र और सहीःसही गणना कर सकने में सक्षम होते हैं। कंप्यूटर की सफलता से
उत्साहित होकर वैज्ञानिकों ने खोज और विकास का काम निरंतर जारी रखा। हॉर्डवेयर और
सॉफ्टवेयर के विकास से कंप्यूटरों में सुधार होता गया। बाद के कंप्यूटर अधिक तेजी
से गणना करने में सक्षम हुए।
कंप्यूटरों के लगातार विकसित होते-होते नौबत यहाँ तक आ पहुँची
है कि जीवन के प्रायः हर क्षेत्र में सका प्रवेश हो चुका है। उन्होंने माने दुनिया
ही बदल दी है। सूचना और संचार के क्षेत्र कंप्यूटरों के प्रवेश से क्रांति आ गई है
जिसे कंप्यूटर-क्रांति कहा जा रहा है और आज के युग को कंप्यूटर-युग। सूचना के
क्षेत्र इंटरनेट नाम का सुपर हाइवे चलन में आ गया है। यह कंप्यूटर के आधर पर ही
विकसित हुआ है।
अपने पारंपरिक गणना संबंधी कार्यों के अलावा आज के कंप्यूटर
अनेक कार्य करते हैं। पत्र-पत्रिकाओंतथा पुस्तकों के प्रकाशन फिल्मों की एडीटिंग
इनीमेशन आदि सब क्षेत्रों में कंप्यूटर अब आवश्यक अंग बन चुका है। विकलांगों को भी कंप्यूटर की सहायता उपलब्ध है। उसकी सहायता से अब वे सामान्य लोगों की तरह काम कर
सकते हैं।
बैंकों सरकारी और गैल सरकारी कार्योलयों आदि सभी स्थानों पर
कंप्यूटर का साम्राज्य स्थापित हो चुका है। बही-खाता तैयार करने रेखाचित्र बनाने
आदि के कार्य केंप्यूटर की सहायता से जल्दी और उत्तम होने लगे हैं।
अन्तरिक्ष अनुसंघान इंजीनियरिंग और चिकित्सा के क्षेत्र में भी
कंप्यूटर कार्य़रत हैं। इन क्षेत्रों में अक्सर उठ खड़ी होने वाली जटिलतम समस्याओं
को आधुनिक कंप्यूटर चुटकियों में हल करने की क्षमता रखते हैं। कंप्यूटर का ही कमाल
है कि आज हम भारत में चाहे जिस स्टेशन से कहीं किसी भी स्टेशन तक का टिकट ले सकते
और आरक्षम भी करवा सकते हैं।
कंप्यूटर की सहायता से रोबोटिक्स में भी बहुत विकास हुआ है।
एक बढ़कर एक उन्नत रोबोट बनाए जा रहे
हैं। ये जोखिम-भरे कार्य भी आसानी से निबटा देते हैं। जानकारियों का भंडार एक छोटे
से कंप्यूटर में सुरक्षित रखा जा सकता है और चाहे जब उसका लाभ उठाया जा सकता है।
बिना किसी हिचक के यह कहा जा सकता है कि कंप्यूटर आज के युग की आवश्यकता है। विलासिता नहीं। कंप्यूटर की नित-नवीन विकसित होती क्षमताओं को देखकर तो
ऐसा लगता है कि भविष्य में यह मानव के झंझटों से छुटकारा मिल जआएगा। कंप्यूटर के
रहते क्या चिंता – बटन दबाओ और जानकारी हाजिर।
बहरहाल इस क्षेत्र में आज इतना आगे बढ़ चुके हैं कि पूरे विश्व
में हमारे वैज्ञानिकों का दबदबा और धाक बैठ चुकी है। सॉफ्टवेयर के निर्माण में
हमारा सानी नहीं है।
Yo yo
DeleteOa marubga
Deleteyo brow
DeleteMoobjji+
DeleteDespacito
Delete