बंदर पर निबंध कक्षा 1, 2, 3, 4 के लिए
बंदर शरारती और बहुत बुद्धिमान जानवर है। ये नकल करने की कला में बहुत माहिर होते हैं। इसमें मनुष्यों की तरह भावनाएं पायी जाती हैं। एक सामान्य बन्दर लगभग 15 से 35 वर्ष तक जीता है। यह एक पारिवारिक जीव है जो झुण्ड में रहता है। इनके झुण्ड का एक मुखिया भी होता है। यह विभिन्न आकार-प्रकार व रंगों में पाए जाते हैं। बन्दर एक चौपाया जानवर होता है। यह अपने अगले पंजो का उपयोग हाथ की तरह करता है क्योंकि यह हाथ खाने, खेलने और उसके बच्चों की देखभाल करने के लिए है। बंदर के आहार में अखरोट, बेरी और फल शामिल हैं इसका पसंदीदा फल केले है। यह जंगल में रहता है और इसे एक पेड़ से दुसरे पेड़ तक कूदते रहना पसंद है। बन्दर को मनुष्य का सबसे करीबी रिश्तेदार भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है की पहले मनुष्य भी ऐसा ही दिखता था। यह नक़ल उतारने की कला में बहुत ही माहिर होते हैं इसलिए इन्हें बड़ी ही आसानी से प्रशिक्षित किया जा सकता है। सड़क पर मदारी भी इसी प्रकार इन्हें प्रशिक्षित करके सबका मनोरंजन करते हैं।
Bkwas
ReplyDelete