मेरा पालतू जानवर कुत्ता है। मै उसे शेरू के नाम से पुकारता हूँ। यह बड़ा व बहादुर कुत्ता है इसका रंग भूरा है। इसके बड़े-बड़े कान हैं व एक टेढ़ी पूँछ है। इसकी आँखें भूरी हैं। शेरू हमारे परिवार के एक सदस्य की तरह है। मै इसे बहुत प्यार करता हूँ। मै इसके साथ सुबह और शाम प्रतिदिन खेलता हूँ। मै इसे प्रतिदिन सैर के लिए ले जाता हूँ।
शेरू बहुत ही उपयोगी जानवर है। उसके होने से हम सुरक्षित महसूस करते हैं। क्योंकि उसकी उपस्थिति में किसी अजनबी की हमारे यहाँ आने की हिम्मत नहीं होती। यहाँ तक की हमारे पडोसी भी उसके होने से सुरक्षित महसूस करते हैं। उसका भौकना दहाड़ने की तरह है। और उसका काटना खतरनाक है। दुसरे कुत्ते हमारे घर के नजदीक भी नहीं आ सकते। लेकिन वह हानिकारक नहीं है। वह तीन वर्ष का है।
मै उसकी अच्छी तरह देखभाल करता हूँ। मै उसे खिलाता, नहलाता हूँ और उसे व्यायाम व खेल के लिए घर की चारदीवारी से बाहर खुले स्थान पर ले जाता हूँ। मै उसके बिना अपना जीवन सोच भी नहीं सकता हूँ। मेरे पिताजी उसे महीने में एक बार डॉक्टर के पास ले जाते हैं। लेकिन हम उसे मांस नहीं खिलते। वह शाकाहारी है। उसका पसंदीदा खाना रोटी और दूध है। उसे बिस्किट व मिठाई भी पसंद है। वह मेरे और मेरे माता-पिता के संकेतों को खूब अच्छी तरह समझता है। वह हमारी आज्ञा तुरंत मानता है। वह बहुत ही वफादार, प्यारा व बहादुर है। यहाँ तक की वह अपने जीवन का बलिदान भी हमारे लिए कर सकता है।
मुझे अपने पालतू कुत्ते शेरू पर गर्व है।