ईद पर अनुच्छेद लेखन
- भारत में विविध धर्मो के लोग
- ईद के पहले रमजान का महीना
- ईद मानना
हमारे देश में अनेक धर्मो के लोग रहते है। सभी धर्मों के अपने -अपने त्यौहार है। भारत के सभी लोग मिलकर एक- दूसरे के त्यौहार मनाते हैं। इससे आपस में प्रेम व एकता की भावना बढ़ती है। ईद मुसलमान भाइयों का त्यौहार है। ईद से पहले रमजान का महीना होता है। मुसलमान इस पूरे महीने में रोज़े रखते हैं। उनके लिए दिन में खाना तो दूर पानी पीना भी मना रहता है। इस महीने को बड़ा पवित्र माना जाता है। इन दिनों वे कोई गलत काम नहीं करते। रोज़ा खोलने का वक़्त निश्चित होता है। रोज़ा ख़त्म होने पर जब चाँद दिखाई दे जाता है तब अगले दिन ईद मनाई जाती है। इसका पूरा नाम है -"ईद -उल-फितर " अर्थात खाने पीने का त्यौहार। ईद के दिन घरों में सेवइयां पकाई जाती है तथा बच्चों को पहनने के लिए नए-नए कपडे मिलते हैं। एक-दूसरे के गले लगकर ईद मुबारक कहते हैं। ईदगाह तथा मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज़ पढ़ी जाती है। यह दृश्य देखने लायक होता है। इस अवसर पर मेले भो लगते हैं। यह त्यौहार प्रेम भाव बढ़ाता है।
0 comments: