मेरे पड़ोसी पर निबन्ध (my neighbour in hindi)
मैं लोदी कॉलोनी के सरकारी आवास में रहता हूँ। हमारा फ़्लैट पहली मंजिल पर है। इसमें तीन बड़े कमरे, एक बड़ा हॉल व इसके साथ रसोई-घर आदि है। मेरे पिताजी मंत्रालय में सहायक सचिव हैं।
मेरे पड़ोस में एक ईसाई परिवार रहता है। इस परिवार के मुखिया श्री टोनी क्लेयर हैं। उनके साथ उनकी पत्नी, जूलियट क्लेयर कर उनकी दो बेटियां हैं। श्री क्लेयर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में किसी ऊँचे पद पर हैं। वे सभी बहुत अच्छे और सुलझे हुए लोग हैं। मेरी माताजी व श्रीमती क्लेयर बहुत अच्छी सहेली हैं। वे अधिकतर एक साथ बातें करती दिखाई देती हैं।
मेरे पिताजी व श्री क्लेयर के आपस में मधुर सम्बन्ध हैं। वे भी कई अवसरों पर साथ देखे जाते हैं। वे अधिकतर राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं पर चर्चा करते हैं। कभी-कभी वे शाम की सैर पर भी साथ-साथ जाते हैं। परन्तु दिन में वे अपने-अपने कार्यालयों में व्यस्त रहते हैं।
सप्ताह के अंत में श्री क्लेयर अपने परिवार को किसी कार्यक्रम या पिकनिक पर ले जाते हैं। रविवार को वे अपनी कार से गिरजाघर जाते हैं। क्रिसमस व नए वर्ष पर वे हमें उपहार देते हैं। इन दिनों उनके यहाँ चहल-पहल रहती हैं।
दीपावली और होली पर हम उन्हें अपने घर भोज पर आमंत्रित करते हैं। उन्हें भारतीय हिन्दू व्यंजन बहुत पसंद हैं। सामजिक अवसरों पर हम एक-दूसरे को शुभकामनाएं व शुभकामना पत्र देते हैं। उनकी दोनों बेटियां स्कूल जाती हैं। वे कॉनवेंट स्कूल में स्कूल बस से जाती हैं। वे दोनों अक्सर हमारे घर आती हैं व मेरे और मेरी बहन के साथ खेलती हैं। वे दोनों बहुत प्यारी और बुद्धिमान लड़कियां हैं। मेरी माताजी उन्हें मिठाई और टॉफियां देती हैं।
Good essay for children
ReplyDelete