Essay on Goat in hindi ( बकरी पर निबंध )
बकरी' एक बहुत ही उपयोगी जानवर है। यह एक चौपाया जानवर होता है। इसकी दो सींग और एक छोटी सी पूँछ होती है। इसके बछड़े को मेमना कहते हैं। बकरी झुण्ड में रहने वाला जानवर है। यह घास के मैदानों से लेकर पहाड़ी इलाकों, पठारों आदि सभी प्रकार की जगहों में पायी जाती है।बकरी उन कुछ जानवरों में से एक है जिन्हे मनुष्य प्राचीन काल से पालता आ रहा है। भारत में बकरी पालना एक आम बात है। बकरी से हमें दूध प्राप्त होता है जो बहुत पौष्टिक होता है। इसका पनीर भी बनाया जाता है। डेयरी उत्पादों में इसका विशेष महत्त्व है। इसका मांस भी खाने में प्रायोग होता है। वहीँ पहाड़ो में बकरी का प्रयोग सामान की ढुलाई करने में होता है। बकरी की खाल और फर का प्रयोग भी कई तरह के उपयोगी सामान बनाने में किया जाता है। इसके फार से ऊनी वस्त्र भी बनाये जाते हैं।
यह एक शाकाहारी जानवर होता है। यह अपने भोजन के लिए मुख्य रूप से घास, पत्ते, झाड़ियों, जड़, और सब्जियों पर निर्भर होता है। भारत में किसान बड़ी संख्या में बकरी पालन करते है। जब खेतों में घास बहुत लम्बी हो जाती है तो वे घास को हटाने के लिए बकरियों की मदद लेते हैं। बकरियां उस घास को चार जाती हैं।
बकरियों की इन्हे खूबियों को देखते हुए इनका पशुपालन भी बड़े स्तर पर होने लगा है। उपयोगी होने के साथ-साथ इसका धार्मिक महत्त्व भी है। ईद-उल-अजहा पर्व में बकरियों का विशेष महत्त्व है।
it nise
ReplyDelete