मेरा प्रिय विषय पर निबंध : मैं एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र हूँ। मैं कई विषय याद करता हूँ। परन्तु अंग्रेजी विषय मुझे अत्यधिक पसंद है। मैं इसे बड़ी रूचि से याद करता हूँ। अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा है। यह सम्पूर्ण विश्व में आसानी से समझी व बोली जा सकती है। अंग्रेजी एक बहुत ही सरल और उपयोगी भाषा है।
मेरा प्रिय विषय पर निबंध। My Favourite Subject Essay in Hindi
मैं एक पब्लिक स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र हूँ। मैं कई विषय याद करता हूँ। परन्तु अंग्रेजी विषय मुझे अत्यधिक पसंद है। हिंदी मेरी मातृभाषा है मुझे इस पर गर्व है। ये मुझे सरलता से याद हो जाती है। हम घर में भी हिंदी ही बोलते हैं। परन्तु अंग्रेजी के प्रति मेरा विशेष लगाव है। मैं इसे बड़ी रूचि से याद करता हूँ। अंग्रेजी एक अंतर्राष्ट्रीय भाषा है। यह सम्पूर्ण विश्व में आसानी से समझी व बोली जा सकती है। शिक्षा के साधन के रूप में यह एक महत्वपूर्ण भाषा है। वर्तमान समय में बिना अंग्रेजी सीखे कोई भी तरक्की नहीं कर सकता है।
अंग्रेजी का साहित्य बहुत ही विस्तृत है। भारत में भी अंग्रेजी के कई प्रसिद्ध लेखक हुए हैं। सभी शिक्षित भारतीय अंग्रेजी बोलते व समझते हैं। अंग्रेजों के आगमन के साथ ही हमारे देश में अंग्रेजी का आगमन भी हुआ। यह भारत में लगभग दो सौ सालों से है। कई लोग कहते हैं कि अंग्रेजी एक कठिन भाषा है। वे कहते हैं कि इसकी वर्तनी बहुत कठिन हैं। उच्चारण भी अलग-अलग होता है तथा लिखने व बोलने में अंतर होता है। परन्तु मेरा मानना यह है कि यह सही नहीं है। हर भाषा का अपना वाक्य प्रयोग व व्याकरण होता है। मेरा मानना यह है कि अंग्रेजी एक बहुत ही सरल और उपयोगी भाषा है। इसकी अपनी खूबसूरती, समृद्धि और आकर्षण है। हिंदी की भांति ही अंग्रेजी में भी जगह के अनुसार अलग उच्चारण होता है जैसे अमेरिकी और ब्रिटिश अंग्रेजी के उच्चारण में फर्क होता है। परन्तु इसके बावजूद भी नियम तो अपरिवर्तित ही रहते हैं।
हमारा स्कूल अंग्रेजी माध्यम का है। बड़े-बड़े प्रशिक्षण केंद्रों में भी अंग्रेजी माध्यम ही चलता है। मैं कम्प्यूटर इंजीनियर बनना चाहता हूँ, बिना अंग्रेजी की ज्ञान के मैं अपना सपना साकार नहीं कर सकता हूँ। इसलिए मैं इस विषय में अधिक रूचि लेता हूँ। अंग्रेजी विषय में मेरे अंक भी हमेशा अच्छे आते हैं। मुझे अंग्रेजी भाषा से लगाव है।
good essays
ReplyDeletekeep it up